क्या आपको एहसास है बात अब ये ही खास है
आपका दिल हमारे पास है हमारा दिल आपके पास है
आपका दिल हमारे ...
ये क्यूं आज रेशम सी है रोशनी
ये क्या गीत सा इन हवाओं में है
तुम्हें छू के रेशम हुई रोशनी
मेरे दिल की धड़कन फ़िज़ाओं में है
बहके बहके कई दिल में जज़्बात हैं
जागी जागी कोई अनकही प्यास है
आपका दिल हमारे ...
वो बादल उतरने लगे झील में
परिन्दे दरख्तों पे गाने लगे
जो तुम हमसफ़र हो तो ऐ हमसफ़र
हमें सारे मंज़र सुहाने लगे
मंज़िलों से गले रास्ते मिल गए
सपने सच हो गए पूरी हर आस है
आपका दिल हमारे ...